मुजफ्फनगर: सड़क पर खूनी खेल.. ट्रक की टक्कर से एक की मौत दूसरा गंभीर

जिले के रामराज गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यहां यातायात नियमों की जिस तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही है उससे आय दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार हो रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें कैसे घटी सड़क पर दुर्घटना

Updated : 14 November 2018, 12:33 PM IST
google-preferred

मुजफ्फरनगर: जिले के रामराज गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक ट्रक ने इनकी भैंसगाड़ी को टक्कर मार दी थी। 

यह भी पढ़ें: LPG गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी भीषण आग, घर में महिला की तड़प-तड़प कर मौत

उन्होंने बताया कि हादसे में पेशे से किसान सुरजीत सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरा किसान शिव कुमार घायल हो गया। 

पुलिस ने बताया कि कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि दोनों गन्ना पहुंचाने के बाद एक चीनी मिल से लौट रहे थे जब उनकी भैंसगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: खौफनाकः घर से गायब बच्ची का मिला शव.. चेहरे को तेजाब से झुलसाया, रेप कर हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। (भाषा) 

Published : 
  • 14 November 2018, 12:33 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement