हिंदी
महराजगंजः उदितपुर टोला भगवतनगर में शनिवार को बुजुर्ग मुन्नीलाल की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। हत्या को लेकर पुलिस भी इस केस को सुलझाने में लगी हुई है।

बता दें कि शनिवार को सुबह मुन्नीलाल की लाश मिली थी। उनपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। फिलहाल हत्या का क्या कारण है यह एक प्रश्न बना हुआ है। कुछ लोग भूमि विवाद को इस हत्या का कारण बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई के बेटों को अपनी भूमि बैनामा कर दिया था। अब हत्या का खुलासा होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर बुजुर्ग मुन्नीलाल की हत्या किस बात को लेकर हुई है।
हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अपनी जांच तेज कर दी है। वहीं पुलिस के लिए भी इस हत्या का पर्दाफाश करना चुनौती बना हुआ है। थानाध्यक्ष फरेंदा ने कहा की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published : 17 January 2021, 3:41 PM IST
Topics : maharjganj murder pharenda uttar pradesh उत्तर प्रदेश उदितपुर टोला थाना फरेन्दा पर्दाफाश महराजगंज हत्या