
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध चरम पर है। रोज तड़के अपराध की नई वारदात सुनने को मिल रही है। शनिवार सुबह फर्श बाजार थाना इलाके के बिहारी कॉलोनी में एक बर्तन कारोबारी को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। गंभीर हालत में संजय को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक की पहचान सुनील जैन के रुप में हुई है। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हे 6 राउंड गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार मृतक यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मार दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां सुनील जैन फायरिंग में घायल हो गए थे। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे। उन्हें बताया गया कि एक एम/सी में आए दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया।
उन्होंने कहा कि चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।
Published : 7 December 2024, 10:13 AM IST
Topics : businessman HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist New Delhi police Shahdara shot dead TrendingNews