Murder in Bulandshahr: बुलंदशहर में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुलंदशहर एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 June 2024, 11:29 AM IST

बुलंदशहर: जनपद में हत्या की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कोतवाली सिटी क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक की पहचान 48 वर्षीय चॉंद के रूप में की गई, जो रिटायर्ड फौजी हैं। चांद का शव शुक्रवार सुबह ढकोली रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। 

परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की दो पत्नियां है और एक के साथ कथित तौर पर चांद का विवाद चल रहा था। 
 
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है और वारदात को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या किसने और क्यों की, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Published : 
  • 21 June 2024, 11:29 AM IST