Murder in UP: संत कबीर नगर में सुभासपा की महिला नेता की हत्या, क्षेत्र में हड़कंप, जानिये पूरी वारदात

राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े एक महिला नेता की हत्या की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। । डाइनामाइट की इस रिपोर्ट में जानिये क्या है पूरा मामला।

Updated : 11 March 2024, 10:35 AM IST
google-preferred

संत कबीर नगर: जनपद के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दिन दहाड़े एक महिला नेता की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ दबंगों ने घर में घुसकर महिला नेता को कई बार चाकुओं से गोदा। जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

महिला नेता का शव घर के कमरे पड़ा मिला था। उनके चेहरे पर चाकू से कई वार देखे गए थे।

सुभासपा नेता नंदिनी राजभर हत्या

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक डीघा मोहल्ले में रहने वाले नंदिनी राजभर (30) सुभासपा की दिन दहाड़े दबंगों ने हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Road Accident: गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला

नंदिनी रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में शामिल हुई थीं। इसके वह करीब शाम के 4 बजे अपने घर लौटी थीं।

नंदिनी राजभर हाल ही में योगी सरकार में मंत्री बने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला नेता और प्रदेश सचिव नंदिनी राजभर है। 

नंदिनी राजभर हत्या के बाद एक महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 

पुलिस पर पथराव
हत्या की इस घटना के बाद लोगों का पुलिस से झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना कि लोगों ने उल पर पथराव भी किया है। परंतु लोग इस बात से इन्कार कर रहे है। वह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आऐ हैं। ग्रामीण तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर की मांग को लेकर अड़े हैं।

Published : 
  • 11 March 2024, 10:35 AM IST