ट्यूशन शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, लड़का हुआ बहरा, जानिये पूरा मामला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से ट्यूशन शिक्षक की पिटाई के कारण 12 साल के एक लड़के ने अपनी सुनने की क्षमता खो दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 April 2023, 4:28 PM IST

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से ट्यूशन शिक्षक की पिटाई के कारण 12 साल के एक लड़के ने अपनी सुनने की क्षमता खो दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि कथित घटना 31 मार्च को हुई जब आरोपी शिक्षक ने गृह कार्य नहीं करने के कारण लड़के के कान पर जोरदार थप्पड़ मारा था। लड़का रोते हुए घर पहुंचा और अपने माता पिता को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के कान के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ गई और वह ठीक से सुन नहीं पा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Published : 
  • 7 April 2023, 4:28 PM IST

No related posts found.