मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद गिरफ्तार

मुुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

Updated : 17 July 2019, 3:02 PM IST
google-preferred

इस्लामाबाद: मुुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग(सीटीडी) ने हाफिज को उस समय गिरफ्तार किया गया ,जब वह गुजरांवाला जा रहा था।

प्रधानमंत्री इमरान खान

रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान ने यह कार्रवाई अपने हवाई क्षेत्र से को सभी नागरिक यातायात को खोल दिये जाने की घोषणा के एक दिन बाद और अमेरिका के साथ अपने संबंधों में सुधार के प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका यात्रा से पहले की है।

इमरान सरकार पर हाफिज के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फाइनेंसियल एक्शन टॉस्क फोर्स का काफी दबाव था। (वार्ता)
 

Published : 
  • 17 July 2019, 3:02 PM IST