मुंबई: आनंद एल राय के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं- सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म हैप्पी फिर भाग जायेगी में नजर आयेंगी। इस मूवी का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में काम करने के बारे में सोनाक्षा का कहना है कि मैं आनंद एल राय के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। पूरी खबर..

Updated : 26 July 2018, 4:25 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्मकार आनंद एल राय के साथ हैप्पी फिर भाग में नजर आनेवाली है। इस मूवी में काम करने के बारे में सोनाक्षी का कहना है कि मैं उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। 

फिल्म हैप्पी फिर भाग फिल्म हैप्पी भाग जायेगी की सीक्वल है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि फिल्म की कहानी उन्हें बहुत ही अच्छी लगी थी और उन्हें फिल्म निर्माता और निर्देशक आनंद एल राय के साथ काम करना था जिसके चलते उन्होंने फिल्म हैप्पी भाग जाएगी के सीक्वल में काम करने के लिए हां कहा।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल, अली फजल और पीयूष मिश्रा और जस्सी गिल की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन भी पहले भाग की तरह मुदस्सर अजीज ने किया है। मुदस्सर अजीज कि यह फिल्म पंजाब की हरप्रीत यानी हैप्पी के भाग जाने की कहानी है। पिछली बार हैप्पी पाकिस्तान भाग गई थी और इस बार चीन। इस फिल्म में इस बार कई मज़ेदार डायलॉग हैं जो आपको हंसा सकते हैं। फिल्म हैप्पी फिर भाग जायेगी 24 अगस्त को रिलीज़ होगी।

Published : 
  • 26 July 2018, 4:25 PM IST

Advertisement
Advertisement