Mumbai Rain: मुंबई के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

मुंबई में लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद बृहस्पतिवार से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया जिससे बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 September 2023, 12:50 PM IST

मुंबई: मुंबई में लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद बृहस्पतिवार से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया जिससे बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

शहर में सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

वाहन चालकों का कहना है कि बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया है। उपनगरों में मुख्य सड़कों पर कुछ स्थानों पर भारी जाम लग गया।

वाहन चालकों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से सड़कों पर फिसलन हो गई और ब्रेक लगाने के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहनों के फिसलने की कुछ घटनाएं भी हुई हैं।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई ने अगले 24 घंटों के लिए ‘शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश’ का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में द्वीप शहर में 8.11 मिलिमीटर, पूर्वी उपनगरों में 15.87 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों 12.45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अरब सागर में शाम चार बजकर 43 मिनट 3.05 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंक है। ऐसे में भारी बारिश के साथ उंची लहर उठने से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

Published : 
  • 7 September 2023, 12:50 PM IST

No related posts found.