मुंबई से बड़ी खबर: सांसद नवनीत राणा पति रवि राणा के साथ गिरफ्तार, रात कटेगी जेल में

मुंबई में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। नवनीत राणा को उनके पति रवि राणा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 April 2022, 6:44 PM IST

मुंबई: अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नवनीत राणा को उनके पति रवि राणा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिवलाफ आईपीसी की धारा 153A के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। कल दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। 

राणा दंपत्ति को देश द्रोह की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल में नवनीत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी। नवनीत राणा बीजेपी समर्थित मानी जाती हैं।

नवनीत राणा द्वारा शिवसैनिकों के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई।

शिवसैनिकों ने राणे दंपति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद खार पुलिस नवनीत को थाने लेकर गई थी।  शिवसैनिकों ने थाने में शिकायत देकर कहा कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। राणा दंपति ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Published : 
  • 23 April 2022, 6:44 PM IST

No related posts found.