मुंबई: लिव इन रिलेशनशिप कपल ने की 15 महीने के बच्चे की हत्या, शव को गटर फेंक लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

महाराष्ट्र के मुंबई में मां ने अपने ही 15 महीने के बच्चे का प्रेमी से कत्ल करवा दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 May 2024, 3:46 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई। एक मां ने प्रेमी की खातिर अपनी ममता का कत्ल करवा डाला और उसके मुंह से उफ तक नहीं निकली। मां के प्रेमी ने उसके 15 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गटर में फेंक दिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पूरा मामला मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का है। मां और उसका प्रेमी मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन लोगों ने अपने 15 महीने के बच्चे के गुमशुदा होने का केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि इस प्रेमी जोड़े का नाम राजेश राणा (28 वर्ष) और रिंकी दास (23 साल) है, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वह 4 महीने पहले ही अपने 15 महीने के बच्चे के साथ मुंबई आए थे। ये बच्चा केवल रिंकी दास का था। ये दोनों लोग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहते थे। 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक दिन अचानक इस कपल ने पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे के चोरी होने की कंप्लेंट दर्ज कराई। लेकिन जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता लगा कि प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या की और उसका शव मुंबई के गटर में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि रिंकी का पहले से बच्चा होना, राजेश को पसंद नहीं था। इसलिए राजेश ने 15 महीने के बच्चे के चेहरे और सीने पर जोरदार घूंसा मारकर हत्या कर दी। इस दौरान रिंकी दास वहां पर मौजूद थीं। बाद में दोनों ने मिलकर पुलिस के सामने झूठा बयान दिया। जांच के दौरान पुलिस को उनकी कहानी पर शक हुआ तो उनसे सख्त पूछताछ की गई और फिर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Published : 
  • 26 May 2024, 3:46 PM IST