
मुंबई: मुंबई पुलिस ने महानगर के पश्चिमी उपनगर से लगभग 51 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) की बांद्रा इकाई ने तड़के गोरेगांव ईस्ट के संतोष नगर में गश्त के दौरान दो लोगों को रोका।
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एएनसी अधिकारियों ने दोनों के पास से 255 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शहर और उसके उपनगरों में अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Published : 1 June 2023, 5:36 PM IST
Topics : अधिकार गिरफ्तार जब्त महानगर मादक पदार्थ मुंबई मुंबई पुलिस