हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह का स्पीच सुनकर रो पड़ीं। रणवीर को स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला है। रणवीर ने अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी पूरी उपलब्धि का श्रेय अपनी पत्नी दीपिका को दिया। रणवीर ने इतना इमोशनल स्पीच दिया कि दीपिका भी अपने इमोशन पर काबू नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए। वह फूट फूट के रो पड़ीं।
यह भी पढ़ें: जानिये, रणवीर सिंह ने क्यों कहा- शादी के बाद भी खुद को नही बदलूंगा

रणवीर ने अपनी स्पीच में कहा कि फिल्म में मुझे रानी नहीं मिली है, लेकिन रियल लाइफ में मैंने रानी को पा लिया है। रणवीर ने यह कह कर दीपिका की तरफ इशारा किया।
यह भी पढ़ें: ..तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कैमियो करते नजर आयेंगे अक्षय कुमार
रणवीर ने कहा कि बेबी आई लव यू। पिछले छह सालों में मैंने कुछ भी अचीव किया है, क्योंकि आपने मुझे धरातल पर बनाये रखा तथा केंद्रित रखा है। हर चीज के लिए शुक्रिया। दीपिका ने रणवीर से जैसे ही ये सारे शब्द सुने, वह फूट फूट के रोने लगीं।
Published : 17 December 2018, 6:31 PM IST
Topics : Mumbai अवार्ड्स दीपिका पादुकोण बॉलीवुड मुंबई रणवीर सिंह रोने स्पीच