Site icon Hindi Dynamite News

Vinod Kambli: नशे में चूर क्रिकेटर विनोद कांबली बुरी तरह फंसे, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिये पूरा मामला

एक समय देश के मशहूर क्रिकेटरों में शुमार रहे विनोद कांबली बुरी तरह फंस गये है। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिये पूरा मामला
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Vinod Kambli: नशे में चूर क्रिकेटर विनोद कांबली बुरी तरह फंसे, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिये पूरा मामला

मुंबई: एक समय देश के मशहूर क्रिकेटरों में शुमार रहे विनोद कांबली  बुरी तरह फंस गये है। नशे में चूर विनोद कांबली पर अनी पत्नी से मारपीट करने का गंभीर आरोप है। पत्नी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विनोद कांबली की पत्नी  एंड्रिया ने शुक्रवार को बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी ने इसे लेकर कांबली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दिया है। बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में वोनद कांबली पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे एंड्रिया के सिर में चोट लगी थी। 

हालांकि उनकी पत्नी ने कहा, 'मामला सुलझाया जा रहा है।' यह घटना दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं।

इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। 

बांद्रा पुलिस का कहना है कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एफआईआर है। कांबली का मोबाइल बंद था।

Exit mobile version