महाराष्ट्र के गवर्नर पद से भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा, 13 राज्यों में भी बड़ा फेरबदल

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देश के कुल 13 राज्यों में भी बड़ा फेरबदल करते हुए वहां के राज्यपाल और उपराज्यपालों का बदल दिया गया है।  पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 February 2023, 10:54 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। देश के कुल 13 राज्यों में भी बड़ा फेरबदल करते हुए वहां के राज्यपाल और उपराज्यपालों का बदल दिया गया है। 

गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। जिनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी।

इन राज्यों में भी बदले गये राज्यपाल और उप-राज्यपाल 
1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (राज्यपाल सिक्किम)
3. सीपी राधाकृष्णन (राज्यपाल झारखंड)
4. गुलाब चंद कटारिया (राज्यपाल असम)
5. शिव प्रताप शुक्ला (राज्यपाल हिमाचल प्रदेश)
6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल
7. रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर (राज्यपाल आंध्र प्रदेश)
8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन नगालैंड के राज्यपाल
9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मेघालय के राज्यपाल
10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के राज्यपाल
11. बिस्वा भूषण हरिचंदन (राज्यपाल छत्तीसगढ़)
12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर के राज्यपाल

Published : 
  • 12 February 2023, 10:54 AM IST

Advertisement
Advertisement