मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जगह-जगह सपाईयों ने मनाया धूमधाम से

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 80 वें जन्मदिन के मौके पर सपा मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें क्या बोले सपा संरक्षक मुलायम सिंह..

Updated : 22 November 2018, 4:05 PM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन सपा मुख्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नेताजी मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने की होड़ मची रही। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने हाथों से नेताजी को खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी। इस मौके पर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को बीच में नारेबाजी करने से कई बार रोका और उन्हें समाजवादी आंदोलन के बारे में पढ़ने और जनता के बीच में जाकर उनकी मदद करने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: दिल्ली से मुलायम-अखिलेश ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा

 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। साथ ही लोकसभा में महिला आरक्षण की हमेशा पुरजोर वकालत की है। मुलायम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में जोड़कर उन्हें उचित सम्मान और स्थान दिया जाए। तभी समाजवादी पार्टी की दिल्ली में मजबूत उपस्थिति दर्ज हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिखा सपा का जोश, अखिलेश यादव बोले- नई ऊर्जा के साथ फिर सत्ता में होंगे काबिज 

 

कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जब वह देश के रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने चीन और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि वे सपा की टोपी लगाकर ही जनता के बीच में जाएं। जिससे जनता के बीच में समाजवादी पार्टी की उपस्थिति दिखे।

नेताजी को केक खिलाते सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि आज वह अपनी टोपी भूल आए हैं। इस पर सपा नेता किरणमय नंदा ने उन्हें अपनी टोपी दी। जिस पर मुलायम सिंह यादव उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं मंच से बोलते हुए नेता जी मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जिस तरह से अभी जोश और उत्साह दिखा रहे हैं। उसी जोश और उत्साह के साथ जनता के बीच में जाएं तभी देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही दुनिया की सबसे अच्छी विचारधारा है। जिसमें गरीबों वंचितों,शोषितों को उचित सम्मान और स्थान दिलाने की बात कही गई है।
 

Published : 
  • 22 November 2018, 4:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement