Margaret Alva विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तय, शरद पवार ने किया ऐलान, जानिये उनके बारे में

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को अपना उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 July 2022, 5:41 PM IST

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा को अपना उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। एनसीपी नेता शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की। 

मार्गरेट अल्वा कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी है। वह अलग-अलग मंत्रालयों की समितियों में भी शामिल रहीं। कांग्रेस ने उन्हें 1975 में पार्टी का महासचिव भी बनाया था। अल्वा कुल चार बार राज्यसभा की सदस्य रहीं। उसके बाद अल्वा 1999 में वो लोकसभा की सदस्य चुनी गईं।

मार्गरेट अल्वा कर्नाटक की रहने वाली हैं। मार्गरेट अल्वा का जन्म 14 अप्रैल को 1942 को कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कर्नाटक में ही पूरी की। 

मार्गरेट कांग्रेस से जुड़ीं और कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा। मार्गरेट अल्वा गोवा की भी राज्यपाल रह चुकी हैं।

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। 

बता दें कि कल ही सत्ताधारी एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनकर को अपना उम्मीदवार बनाया। जगदीप धनकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।

Published : 
  • 17 July 2022, 5:41 PM IST

No related posts found.