
नई दिल्ली: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की टीम के बीच रविवार को एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई सासंद भाग लेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सांसदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भेंट कर उन्हें कल भारतीय संसद के सभी पार्टी के चुनिंदा सांसद के मैत्री क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि आने का न्यौता दिया।
सांसदों के अनुरोध को सहर्ष स्वीकारते हुए स्पीकर महोदय ने रविवार के मैच में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया।
20-20 ओवरों होगा मैच
15 दिसंबर की सुबह 9 बजे दिल्ली में इंडिया गेट स्थित मेजर ध्यानचन्द्र नेशनल स्टेडियम में 20-20 ओवरों का यह क्रिकेट मैच खेला जायेगा, जिसका लाइव प्रसारण डीडी के स्पोर्ट्स व संसद टीवी चैनल पर होगा।
इनके हाथों में होगी कप्तानी
टीबी मुक्त भारत अवेयरनेस क्रिकेट मैच के नाम से इस मैत्री क्रिकेट मैच में स्पीकर 11 की टीम की कप्तानी अनुराग ठाकुर, तो वहीं चेयरमैन 11 की कमान किरेन रिज़िजू के हाथ में होगी।
दोनों टीम कुछ इस प्रकार है:
लोकसभा स्पीकर 11
अनुराग सिंह ठाकुर (कप्तान), गुरमीत सिंह हायर, मनोज तिवारी, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, के राम मोहन नायडू, तेजस्वी सूर्या, राजीव प्रताप रुडी, चन्द्रशेखर रावण, लावु श्री कृष्णा, दुष्यंत सिंह, अरुण गोविल, मुरलीधर मोहल, राजेश वर्मा, ओम प्रकाश राजे निंबालकर, देवेश शाक्य, पुष्पेंद्र सरोज, सागर ईश्वर खंडारे, निशिकांत दूबे, अप्पाला नायडू कालीसेट्टी
राज्यसभा चेयरमैन 11
किरेन रिज़िजू (कप्तान), कमलेश पासवान, मोहम्मद अज़हरुद्दीन इमरान प्रतापगढ़ी, राघव चड्ढा, डेरेक ओ ब्रायन, नीरज डांगी, सीएम रमेश, सौमित्र ख़ान, के सुधाकर, अनिल कुमार यादव, विजय कुमार दुबे, सुरेंद्र सिंह नागर, नीरज शेखर ,अशोक मित्तल, अमरपाल मौर्य, दुराई वाइको, तोखन साहू, रवि किशन
Published : 14 December 2024, 8:36 PM IST
Topics : Anurag Thakur cricket Lok Sabha Speaker Om Birla ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist MPs Cricket Match MPs Cricket Match Details