कार विस्फोट में दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की मौत, जानिये कैसे हुआ हादसा

रूस की राजधानी मॉस्को के बाहर हुए कार विस्फोट में दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिना की मौत हो गयी हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 August 2022, 2:53 PM IST
google-preferred

मास्को: रूस की राजधानी मॉस्को के बाहर हुए कार विस्फोट में दार्शनिक अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया दुगिना की मौत हो गयी हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब वह एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें: रूस के बेलगोरोद में हुआ विस्फोट, हादसे में 3 की मौत

रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार कार में धमाका बोलशिए व्याजेमी गांव के निकट हुआ। जिसके बाद कार में आग लग गई और अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष बने, जानिये कौन बना अध्यक्ष

दारिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।यह कार उसके पिता प्रसिद्ध दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता अलेक्जेंडर दुगिन की थीस्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। (वार्ता)

Published : 
  • 21 August 2022, 2:53 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement