हिंदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें शुभकईमनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती व्यक्ति करार दिया जो भारत को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शाह मंगलवार को 55 साल के हो गए।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2019 चुनाव में हिस्सा लेने पहुंचे मतदाता
कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2019
मोदी ने ट्वीट किया कर्मठ अनुभवी कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वह भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। (भाषा)
Published : 22 October 2019, 10:51 AM IST
Topics : Amit Shah Birthday bjp Delhi Narendra Modi गृहमंत्री जन्मदिन नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भाजपा