HappyBirthdayDrSingh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 September 2019, 11:08 AM IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। डॉ सिंह आज 87 वर्ष के हो गए।मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शिरकत करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी और अमित शाह ने दीनदयाल की 103वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

डाॅ सिंह को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मोदी ने कहा हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। (वार्ता)

Published : 
  • 26 September 2019, 11:08 AM IST