हिंदी
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में शुक्रवार की शाम एक भीषण हादसा हो गया। रावण दहन देख रहे लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और त्योहार के दिन देशभर में लोग गमगीन हैं।
यह भी पढ़ें: अमृतसर हादसा: पंजाब सरकार ने एक दिन का शोक किया घोषित

डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें अमृतसर ट्रेन हादसे में हुई पांच बड़ी चूक..
1. ट्रैक पर पहुंचे लोगों को वहां से हटाने के इंतजाम नहीं किये गये थे।
2. रेल ट्रैक के किनारे मेला लगने की जानकारी रेलवे को नहीं दी थी।
3. प्रशासन की बिना इजाजत इस मेले का आयोजन किया।
4. घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी देर लगी।
5. मेले में लगी एलईडी स्क्रीन को रेल ट्रैक की ओर लगाया गया था।
Published : 20 October 2018, 9:54 AM IST
No related posts found.