हिंदी
पटना: राजधानी पटना की 15 वर्षीय तनिष्का ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत लिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार हाल ही जयपुर में आयोजित देश की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन किया गया।
देश के इस सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में पटना की 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत कर विश्वभर में बिहार का नाम रौशन किया है।
तनिष्का का जन्म, पालन पोषण पटना में हुआ है। वह देश की सबसे बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती है।
Published : 25 April 2024, 11:22 AM IST