
बलिया: बांसडीह में स्व रोहित पाण्डेय की हत्या के बाद आज जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के साथ कड़ी कार्रवाई कर रही है। साथ ही उन्होंने बांसडीह कस्बे में स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को ढांढस बंधाया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मंत्री ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के साथ ही उनके संरक्षक जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विधायक केतकी सिंह से बातचीत हुई है।
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शासन स्तर से नियमानुसार मदद कराई जायेगी। स्वतंत्र देव सिंह ने स्व रोहित पाण्डेय के पिता दीपन पाण्डेय व भाई राजेश पाण्डेय से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाते हुए सांत्वना भी दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक भगवान पाठक, प्रतुल ओझा और सेताशुं गुप्ता आदि मौजूद थे।
Published : 24 July 2024, 6:51 PM IST
Topics : Ballia News Dynamite News Rohit murder case UP News बलिया समाचार यूपी समाचार रोहित हत्याकांड स्वतंत्रदेव सिंह