महराजगंज में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का दौरा अचानक टला, चर्चाओं का बाजार गर्म

आज महराजगंज में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आने वाले थे लेकिन अचानक उनका दौरा बिना कारण बताये निरस्त हो गया जिसे लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। इन दिनों नगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ को लेकर शहर का तापमान बढ़ा हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2019, 2:11 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शहर में आने वाले थे लेकिन अचानक उनका दौरा बिना कारण बताये निरस्त हो गया जिसे लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है।

इन दिनों नगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर शहर को उजाड़ने से हजारों व्यापारी व आम जनता सहमे व आक्रोशित हैं।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बोले नितिन गडकरी.. जनपद मुख्यालय पर बनेगा 10 किमी लंबा बाईपास

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक खन्ना अब कुशीनगर में एक बैठक ले रहे हैं। इसमें भाग लेने डीएम अमरनाथ उपाध्याय सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ कुशीनगर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में नगर पालिका के सीमा विस्तार पर चर्चा की जायेगी। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाई पास बनाने की नितिन गडकरी की घोषणा झूठी हुई साबित

फिलहाल महराजगंज शहर में तोड़फोड़ को लेकर हर किसी के मन में बेचैनी और आशंका छायी हुई है। शहर भर में लाल निशान लगाया जा चुका है। कोई भी जिम्मेदार अफसर सही जानकारी जनता को नहीं दे रहा है। 

यह भी पढें: महराजगंज: चौड़ीकरण के नाम पर नगर को उजाड़ने की तैयारी, लगा लाल निशान, उड़े हजारों व्यापारियों के होश

कहा जा रहा है रमपुरवां से लेकर मुख्य चौराहे और फिर मुख्य चौराहे से लेकर महुअवां तक भारी पैमाने पर सड़ चौड़ीकरण के नाम पर भयानक तोड़फोड़ और तबाही मचाने की तैयारी है। यदि वाकई ऐसा हुआ हजारों गरीब एक झटके दो-दो रोटी के लिए तरस उठेंगे। 

इन व्यापारियों का कहना है कि वे अपने नंबर की जमीन पर पचासों साल से काबिज हैं लेकिन सरकार इसे अतिक्रमण बता उन्हें बर्बाद करने पर आमादा है।

इस खबर का दूसरा पहलू ये भी है कि जिन हजारों व्यापारियों का सब कुछ लुट जायेगा वो तो एक तरफ हैं लेकिन दूसरी तरफ ऐसे भी लोग है जो दूसरे को बर्बाद होते देख खुश हो रहे हैं और शहर को उजड़ते देख मजे लेने पर आमादा हैं, अब आलम ये है कि बात-बात में सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष उलझ तक जा रहे हैं।

Published : 

No related posts found.