मेरठ: समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, आवारा पशुओं ने भी लिया हिस्सा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ मेरठ में विरोध प्रदर्शन का एक नया तरीका ईजाद किया है। इस विरोध प्रदर्शन में न केवल सपा कार्यकर्ताओं ने बल्कि आवारा पशुओं ने भी हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है पूरा मामला..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 January 2019, 1:03 PM IST

मेरठ: लोकसभा 2019 का मुद्दा इस वक्त देश का सबसे चर्चित विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नज़दीक रहा है विपक्षी दल सत्ता में मौजूद बीजेपी की असफलताएँ गिनाने में लगा है। विपक्षी दल हर वो हथकंडे अपना रहा है जिससे बीजेपी की कमज़ोरियों को उजागर किया जा सके।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन का एक नया तरीका ईजाद किया है। इस विरोध प्रदर्शन में न केवल सपा कार्यकर्ताओं ने बल्कि आवारा पशुओं ने भी हिस्सा लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए यह जाहिर करने की कोशिश की कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवारा पशुओं की समस्या को हल करने में नाकामयाब रहे हैं। 

 

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ ने आवारा पशुओं के आवास की उचित व्यवस्था नहीं की है। उनका कहना है कि आवारा पशु सड़को पर घूमते रहते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई दफा ये किसानों के खेतों में दाखिल हो जाते हैं और उनके खेतों को नुकसान पहुँचाते हैं। किसान इस स्थिति से बहुत परेशान हैं।

सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि आवारा पशुओं को सड़कों, जंगलों और खेतों में छोड़ दिया गया लेकिन उससे किसानों को कितना नुकसान हो रहा है इसकी सरकार को फिक्र नहीं है।

मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करने पहुँचे सपा कार्यकर्ताओं के साथ आवारा पशु भी थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कड़े इंतजाम भी किए थे लेकिन सपा कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर कमिश्नरी पर पहुँच गएँ, जहाँ उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Published : 
  • 3 January 2019, 1:03 PM IST

No related posts found.