मानवता हुई शर्मशार, मेरठ में 90 साल की बीमार वृद्धा से दुष्कर्म

मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवक ने 90 साल से अधिक एक बुजुर्ग बीमार महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक शराब के नशे में धुत था। पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 October 2017, 6:26 PM IST

मेरठ: मेरठ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जानी थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने 90 साल से अधिक एक बुजुर्ग बीमार महिला से दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि आरोपी युवक शराब के नशे में धुत था। पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जानी थाना क्षेत्र के गांव में बीमार महिला अपने भाई के साथ रहती थी। गांव के ही अंकित पूनिया नाम के एक युवक ने रविवार की रात दुष्क्रम किया। अंकित शराब के नशे में धुत था। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने आरोपी को दबोचकर जानी पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष जानी आधी रात को गांव पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। इस घटने से लोगों में काफी गुस्सा है।

वृद्धा की हालत बिगडऩे पर रविवार की रात उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। इस प्रकरण में पकड़े गए आरोपी अंकित ने स्वयं को निर्दोष बताया है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Published : 
  • 30 October 2017, 6:26 PM IST

No related posts found.