मेरठ: सिरफिरे आशिक ने दिन-दहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारी गोली, गंभीर हालत में  मेडिकल अस्पताल रेफर

यूपी के मेरठ में सिरफिरे आशिक ने दिन-दहाड़े एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 11 January 2019, 11:29 AM IST
google-preferred

मेरठ: थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तारापुरी आरा मशीन वाली गली में ब्यूटी पार्लर संचालिका को सिरफिरे आशिक ने गोली मार दी। वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। दो गोलियां लगने से लहूलुहान महिला को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया, इसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: लाखों की ठगी का फरार आरोपी दिखा गुर्जर अधिकार रैली के पोस्टर में

कोतवाली में गुदड़ी बाजार के पास शाहनत्थन निवासी एक महिला शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर के पास ब्यूटी पार्लर चलाती है। हाजीपुर निवासी साजिद नामक युवक महिला को लगातार परेशान कर रहा था। इसी कारण महिला ने ब्यूटी पार्लर जाना बंद कर दिया और तारापुरी आरा मशीन वाली गली में दूसरा पार्लर खोल दिया। साजिद ने यहां भी महिला का पीछा शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसने आरोपी के खिलाफ करीब 15 दिन पहले तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को धमकाकर छोड़ दिया था। यदि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो ये घटना नही होती।

यह भी पढ़ें: मेरठ: महिला ने कोर्ट परिसर में किया हंगामा, वकील पर लगाए गंभीर आरोप

महिला के मुताबिक पिल्लोखड़ी चौकी पर 25 दिसंबर को शिकायत की । 27 दिसंबर को आरोपी जब पार्लर पर आया तो महिला ने पुलिस को कॉल कर बुला लिया। पुलिस आरोपी को ले गई और थाने से साठगांठ करके छोड़ दिया। उसके बाद भी सरफिरा नही माना और लगातार महिला का पीछा करता रहा। अपने मकसद में कामियाब न होने पर मनचले के सिर पर खून सवार हो गया। गुरुवार शाम महिला और उसके पति दोनों ब्यूटी पार्लर पर ही थे। इसी दौरान साजिद वहां हाथ मे पिस्टल लेकर पहुंच गया। कहा जा रहा है कि आरोपी महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोली महिला को जा लगी। गोली लगने से लहूलुहान होकर महिला वहीं गिर पड़ी। आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ लोग ने पीछा किया लेकिन आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया ।

Published : 
  • 11 January 2019, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement