देखिये VIDEO: भाजपा पार्षद ने दरोगा को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़.. जमकर की पिटाई

डीएन संवाददाता

सत्ता के नशे में चूर एक बीजेपी नेता की सरेआम दबंगाई का मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद ने दरोगा को थप्पड़ एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े और जमकर मारपीट की। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखें नेता की दबंगई का यह वीडियो..



मेरठ: सत्ता के नशे में चूर एक बीजेपी पार्षद की हैरान करने वाली दबंगई सामने आयी है। मामला मेरठ के थाना कंकड़खेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर स्थित एक होटल का है, जहां भाजपा नेता एवं पार्षद मनीष चौधरी ने शुक्रवार देर रात गुडंई की सभी हदें पार करते हुए ड्यूटी पर तैनात दरोगा को पहले ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। नेता की शर्मसार करने वाली इस करतूत का वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

 

 

पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दरोगा को लाइन हाजिर किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यदि दरोगा के खिलाफ भी कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रावाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिये बार बालाओं ने लगाए ठुमके 

जानकारी के मुताबिक मोहद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह बीती शुक्रवार रात को अपनी अधिवक्ता महिला मित्र के साथ भाजपा पार्षद मनीष चौधरी के होटल में खाना खाने आए थे। किसी बात को लेकर दरोगा और होटल स्टाफ में विवाद हो गया। जिसके बाद मनीष चौधरी होटल पहुंचे। जिसके बाद उनका भी दरोगा सुखपाल सिंह से विवाद हो गया। पार्षद ने सारा आपा खोते हुए महिला मित्र के साथ आये दरोगा को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ने शुरू किये और उसके बाद दरोगा की जमकर मार पिटाई की।

भाजपा नेता ने दरोगा को जमकर थप्पड़ मारे 

 

दरोगा पिटाई के मामले पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि इस केस में होटल गयी महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गयी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिये थाने बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि एसपी सिटी ने आरोपी के भाजपा पार्षद होने पर कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: खूनी रिश्ते हुए तार-तार.. भाइयों ने ही किया बहन का बलात्कार

आरोपी ने दरोगा को जमीन पर गिराकर भी पीटा 

 

शनिवार सुबह जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस ने लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: कई मामलों में वांछित दो कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली, दो गिरफ्तार

भाजपा नेता दरोगा की पिटाई का यह वीडियो तेजी के साथ वायरल होने लगा है। वीडियो में दरोगा की महिला मित्र भी गुस्से में होटल में तोड़फोड़ कर रही है।










संबंधित समाचार