
मऊः पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क पर पानी गिरने पर बहता देख सैकड़ों महिलाओं को नोटिस भेजा है। इसको लेकर मंगलवार को महिलाओं ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सरवा गाँव की रहने वाली महिलाओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि काफी सालों से गांव में नाला नहीं होने से गांव का सारा पानी सड़क पर बह रहा है।
यह भी पढ़ेंः MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा
ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
इस दौरान महिलाओं ने गांव में नाला बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण गांव में नाला नहीं बन रहा है।
Published : 13 February 2024, 7:04 PM IST
Topics : Mau notice PWD department UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश नोटिस पीडब्ल्यूडी विभाग मऊ सरवा गाँव