हिंदी
लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने इस्तीफे की घोषणा की।
Big News: समाजवादी पार्टी के MLC स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा pic.twitter.com/KpcZO8D7hG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 13, 2024
आम चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इस्तीफे की घोषणा के साथ मौर्य ने एक लंबी चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे के कारणों को विस्तार से बताया है।
इस्तीफे का ऐलान करने के पत्र में उन्होंने अंत में लिखा है कि वह पद के बिना भी पार्टी के लिये मजबूती से काम करते रहेंगे।
Published : 13 February 2024, 6:02 PM IST
Topics : Samajwadi Party Swami Prasad Mourya इस्तीफा राष्ट्रीय महासचिव लखनऊ समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य