
मऊ: महिला डॉक्टर की हत्या के बाद दिले के डॉक्टरो में आक्रोश देखने को मिल रहा है। 17 अगस्त को जिले के डॉक्टर अस्पताल बंद कर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान बस इमरजेंसी सेवाएं (Emergency Services) चालू रहेंगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक महिला डॉक्टर की हत्या के बाद जिले के डॉक्टर अस्पताल बंद कर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते कल मरीजों को डॉक्टर न मिलने से परेशानी हो सकती है। हड़ताल का आदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) की तरफ से जारी हुआ है।
सरकारी सेवाएं बंद करने की अपील
बता दें कि आईएमए के पदाधिकारी ने मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की है। इसमें सरकारी डॉक्टर से भी अपनी सेवाएं बंद करने की अपील की गई है। कल यानी 17 अगस्त को पूरे जनपद में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।
Published : 16 August 2024, 3:55 PM IST
Topics : Doctors Strike Doctors Strike in Mau Dynamite News Kolkata Doctor Murder Case Mau News UP News डॉक्टरों की हड़ताल मऊ में हड़ताल मऊ समाचार