
मऊ: जिला मुख्यालय स्थित दीवानी कोर्ट में बुधवार को उस समय भारी अफरा तफरी मच गई, जब कुछ असलहाधारी कचहरी परिसर में घुस आये। सशस्त्र बदमाशों को देख अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया और लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लिया
यह भी पढ़ें: कचहरी में व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक गाड़ी के पीछे असलहा लेकर कुछ लोग कचहरी परिसर में घुसे और यहां-वहां भागन लगे। अधिवक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए असलहाधारियों को पड़करकर पुलिस के हवाले किया।
यह भी पढ़ें: पुरंदरपुर थाने में नहीं हुई सुनवाई तो ली कोर्ट की शरण, अब जाकर थाने में दर्ज हुई एफआईआर
सशस्त्र बदमाशों को देख अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर के गेट पर सुरक्षा होने के बावजूद असलहाधारी कचहरी परिसर में कैसे एंटर हो गए। यह पुलिस की घोर लापरवाही का नतीजा है। जिसका परिणाम खतरनाक हो सकता था।
दीवानी कचहरी के बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश सिंह राज ने मीडिया को बताया कि कोर्ट परिसर में सेंध लगाने वाले 3 असलहाधारी थे।
Published : 28 February 2024, 4:10 PM IST
Topics : Court Premise criminal Enter Mau uttar pradesh उत्तर प्रदेश कोर्ट परिसर मऊ सेंध हथियारबंद बदमाश