
नई दिल्ली: लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस में आज एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को जर्मनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े एक आतंकी को जर्मन पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम जसविंदर सिंह मुल्तानी है। SFJ से जुड़े जसविंदर सिंह को ही लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइड बताया जा रहा है।
जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी से दिल्ली और मुंबई में भी आंतकी हमले करवाने की साजिश रच रहा था और इसी आरोप में उसे जर्मन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह SFJ के फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू के बेहद करीबी माना जाता है। जसविंदर सिंह पर अलगाववादी गिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप है।
बता दें कि 23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट के दूसरी मंजिल पर बनी टॉयलेट में बम ब्लास्ट हुआ था। ये कोर्ट में हुआ ये ब्लास्ट IED से किया गया था, इसके इस्तेमाल की वजह से इसे एक आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई। जांच एजेंसियों ने शक जताते हुए बताया कि धमाके में मरने वाला दूसरा व्यक्ति ही इस ब्लास्ट का मुख्य आरोपी था।
Published : 28 December 2021, 11:24 AM IST
Topics : Delhi Mumbai Ludhiana Court Blast mastermind जर्मन पुलिस दिल्ली मुंबई मास्टरमाइंड लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट