
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस बीच दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों देख सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो उसे 500 रुपए का जुर्माना देना होगा। ये फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी DDMA की बैठक में लिया गया है।
बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में DDMA की बैठक की गई। जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान रखते हुए सार्वजनिक स्थल पर मास्क अनिवार्य कर दिया। यदि कोई व्यक्ति न पहने तो उस पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में स्कूलों के लिए नए सिरे से गाइडलाइन (SOP) जारी करने पर भी बात की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली से सटे राज्य के शहरों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद DDMA ने दिल्ली में भी मास्क को अनिवार्य कर दिया है। मालूम हो कि देश की राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 632 नए मामले सामने आए थे। वहीं 414 कोरोना मरीज ठीक हुए थे।
Published : 20 April 2022, 6:33 PM IST
Topics : DDMA Delhi fine Masks New Rules कोरोना वायरस जुर्माना दिल्ली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मास्क