हिंदी
नई दिल्ली: मंगलवार को शेयर बादार में गिरावट के बाद बुधवार को थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। 30 शेयरों वाला बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स 81 अंक चढ़कर 30,447 अंक पर और निफ्टी 25 अंक की तेजी के साथ 9411 के स्तर पर खुला है। साथ ही ऑटो, रियल्टी, इंफ्रा और एनर्जी शेयरों में भी मजबूती मिल रही है। जबकि पी.एस.यू. बैंक, फार्मा, एफ.एम.सी.जी. और मेटल शेयरों गिरावट दिख रही है।
आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरों से बाजार को कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बी.एस.ई. का ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

साथ ही आपको बता दें कि सरकारी बैंकों में हो रही जोरदार खरीददारी के चलते बैंक निफ्टी में आज गिरावट दिख रही है और ये 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 22585 के स्तर के आसपास दिख रहा है। निफ्टी की पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स करीब 1 फीसदी टूट गया है। हालांकि प्राइवेट बैंकों में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है। जिसके चलते निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
Published : 24 May 2017, 10:51 AM IST
Topics : business DNBusiness Nifty raises Sensex sharemarket stockmarket