
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को मेधावी और योग्य छात्रों को 'नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना' के तहत सम्मानित किया गया। प्रमुख समाजसेवी और हिसार से विधायक सावित्री जिंदल की मौजूदगी में छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ प्रमाण पत्र दिये गये। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन ऑडिटोरियम में 'नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना' के तहत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, रजिस्ट्रार संजीव शर्मा, बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावकों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राणा समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
युवाओं को किया प्रोत्साहित
यह योजना नवीन जिंदल द्वारा शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को सराहा गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Published : 30 November 2024, 7:41 PM IST
Topics : DynamiteNews Haryana News Kurukshetra University ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist MP Naveen Jindal Naveen Jindal Yashasvi Scholarship news TrendingNews