उत्तर प्रदेश के कई मजदूर फंसे विदेश में, सरकार से स्वदेश वापसी की लगायी गुहार

अपने परिवार की अजीविका चलाने के लिए विदेश गए मजदूर ओमान के राजधानी मसकट में फंस गए हैं और सोशल मीडिया माध्यम से अपने वतन आने की गुहार लगा रहे हैं। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 February 2023, 11:52 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत एक दर्जन से ज्यादा राज्यों से परिवार की अजीविका चलाने के लिए विदेश गए मजदूर ओमान के राजधानी मसकट के शहर शोहर में फंस गए है। मजदूर घर आने के लिए सोशल मीडिया के जरिये सरकार से अपने स्वदेश आने के लिए स्वीकृति मांग कर रहे है।

ओमान के राजधानी मसकट के शहर शोहर में स्थित स्वप्ट सोहर टेक्सटाईल की एक कम्पनी में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से लगभग सैकड़ों की संख्या में कमाने गए मजदूर फंस गए है।

ओमान गए मजदूर कृष्ण वर्मा निवासी महराजगंज, नागेन्द्र यादव निवासी छपरा, राकेश यादव निवासी देहरादून, प्रमोद कुमार निवासी समस्तीपुर, उपेंद्र कुमार निवासी समस्तीपुर, दीपू मौर्या निवासी अमेठी, आज़ाद कुमार निवासी आजमगढ़, विन्नी कुमार निवासी आजमगढ़ सहित दर्जनों मजदूरों का कहना है कि कम्पनी ने करीब तीन माह से उनका सैलरी रोका हुआ है। 

मजदूरों ने यह भी बताया कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट भी अपने पास जब्त कर लिया है। मजदूरों ने कहा कि कम्पनी द्वारा समय से भोजन भी नही दिया जा रहा है। वहाँ गए मजदूर परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक विडियों के माध्यम से सरकार से अपने वतन आने की गुहार लगा रहे हैं।

Published : 
  • 14 February 2023, 11:52 AM IST

No related posts found.