चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे ने परिवार साथ मिलाया कांग्रेस से हाथ

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता के बेटे ने परिवार के साथ बुधवार को कांग्रेस से हाथ मिला लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 October 2018, 1:24 PM IST

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को पूरे परिवार के साथ कांग्रेस से हाथ मिला लिया। मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी को चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। 

 

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह पूरे परिवार के साथ पार्टी में शामिल हो गए है। मानवेंद्र के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह, जीवंत सिंह के दूसरे बेटे भूपेन्द्र सिंह और जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कवर ने भी राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस की सदस्यता ली। 

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था, इसी के बाद से जसवंत सिंह का परिवार बीजेपी से नाराज चल रहा था और अब फाइनली भाजपा से अलग होने का फैसला कर लिया।

Published : 
  • 17 October 2018, 1:24 PM IST

No related posts found.