हिंदी
नई दिल्ली: ओड़िशा के भुवनेश्वर में एक और दो नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण ओलम्पिक क्वालीफायर्स के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की कप्तानी क्रमशः मनप्रीत सिंह और रानी को सौंपी गयी है।
हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय पुरूष और महिला टीमों की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली को BCCI का चेयरमैन चुना गया, राजीव शुक्ला ने किया ऐलान
पुरूष टीम की कप्तानी मनप्रीत करेंगे और फारवर्ड एसवी सुनील उपकप्तान होंगे। महिला टीम की कप्तान रानी होंगी और उपकप्तान गोलकीपर सविता होंगी। (वार्ता)
Published : 19 October 2019, 10:53 AM IST