हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड से पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, थोड़ी देर में निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, पूर्व पीएम को विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड से पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा शुरू, थोड़ी देर में निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार, पूर्व पीएम को विदाई देने के लिए उमड़ी भारी भीड़#ManmohanSingh @INCIndia @Manoj_Tibrewal #DrManmohanSingh #manmohansinghlastrites pic.twitter.com/hDZWfJbMpH
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान से साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जायेगा। गृह मंत्रालय के मुताबिक पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार 11.45 बजे होगा।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास मोतीलाल नेहरू मार्ग से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय ले जाने की तैयारियां की जा रही, जहां आम जनता पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेगी।
नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके आवास मोतीलाल नेहरू मार्ग से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय ले जाने की तैयारियां की जा रही, जहां आम जनता पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेगी।#ManmohanSingh #Congress @INCIndia pic.twitter.com/da0ULkbXXu
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
अंतिम संस्कार से पहले डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अबसे थोड़ी देर बाद 8.30 से 9.30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन कर सकेंगे और उनको अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
नई दिल्ली:देश के पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज 11.45 बजे होना है। पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन के लिये उनके सरकारी आवास मोतीलाल मार्ग पर आम जनता और प्रशंसकों की भारी भीड़ है। यहां से मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जायेगा, जहां 8.30 से 9.30… pic.twitter.com/7GpNUcoeH3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 28, 2024
पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली की कई सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया है जबकि कुछ सड़कों को सार्वजनिक यातायात के लिये कुछ समय तक के लिये बंद रखा गया है।
कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश सोक में डूबा हुआ है। देश के दिग्गज राजनेताओं, जानी मानी शख्सियतों के साथ ही आम आदमी भी पूर्व पीएम को अपने-अपने तरीके से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में गुरूवार शाम को 92 साल की उम्र में निधन हुआ। तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार देर रात उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम सांसे ली।
Published : 28 December 2024, 7:50 AM IST