Manmohan Singh Death Live Update: हर मन शोकाकुल, मनमोहन सिंह को नम आंखों से देश दे रहा श्रद्धांजलि, अंत्येष्टि कल

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में कल निधन हो गया। मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोकाकुल और उनको हर देशवासी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दे रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की ये लाइव अपडेट रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 December 2024, 10:15 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज अर्थशास्त्री डा मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश सोक में डूबा हुआ है। देश दे दिग्गज राजनेताओं, जानी मानी शख्सियतों के साथ ही आम आदमी भी पूर्व पीएम को अपने-अपने तरीके से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है। 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में गुरूवार शाम को निधन हुआ। तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार देर रात उनको एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम सांसे ली।

अंतिम दर्शन

एम्स में निधन के बाद देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया, जहां रात भर से ही उनके अंतिम दर्शन के लिये दिग्गज नेता, गणमान्य लोग और उनके परिजन पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी और शाह पहुंचे अंतिम दर्शन को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह अबसे थोड़ी देर पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं। अन्य नेता भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिये वहां पहुंच रहे हैं।

प्रगति यात्रा स्थगित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए 27 और 28 दिसंबर की अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। आज उनकी यात्रा का पहला चरण कल खत्म होना था। आज मुजफ्फरपुर और कल उनकी यात्रा वैशाली में रहने वाली थी।

 

अंत्येष्टि कल
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी 28 दिसंबर को राजघाट के पास किया जाएगा। अंत्येष्टि से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल ही लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा, जहां से उनकी अंतिम यात्रा राजघाट के लिये शुरू होगी।

राजकीय शोक
पूर्व पीएम के निधन पर सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

बेटी के लौटने का इंतजार
अंत्येष्टि से पहले मनमोहन सिंह की एक बेटी का अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। उनकी तीन बेटियां हैं। 

तीन बेटियां
मनमोहन सिंह की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी उपिंदर सिंह अशोका विश्वविद्यालय में इतिहास की प्रोफेसर और संकाय की डीन हैं। उनकी दूसरी बेटी दमन सिंह सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद, गुजरात से स्नातक हैं। उनकी तीसरी बेटी अमृत सिंह, अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) में एक स्टाफ वकील हैं।