Manipur: लापता युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मणिपुर के चंदेल जिले के सोकोम गांव में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। आशंका है कि शव पिछले साल मई में लापता हुए 19 वर्षीय युवक का है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 February 2024, 11:44 AM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले के सोकोम गांव में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। आशंका है कि शव पिछले साल मई में लापता हुए 19 वर्षीय युवक का है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नांगलोई में नाबालिग का क्षत-विक्षत शव बरामद

काकचिंग जिले के सुगनू के नगनगोम नेवी पिछले साल 28 मई से लापता थे और उन्हें मृत मान लिया गया था।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को नगनगोम की तलाश फिर से शुरू की गई। वीडियो में संदिग्ध उग्रवादी उसका सिर धड़ से अलग करते हुए दिख रहे हैं।

मणिपुर पुलिस ने उस स्थान की पहचान की जहां वीडियो बनाया गया था और नए सिरे से खोज की गई। इसी दौरान बुधवार को युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: मुंबई में समुद्र किनारे फिर मिला बोरी में महिला का शव, मचा हड़कंप

पुलिस ने कहा कि वीडियो में दिख रहे कपड़े बरामद किए गए कपड़ों से मेल खाते प्रतीत होते हैं। उन्होंने कहा कि पहचान की पुष्टि के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ अवशेषों की जांच कर रहे हैं।

अवशेषों को जवाहरलाल नेहरु आयुर्विज्ञान संस्थान (जेएनआईएमएस) के शवगृह में रखा गया है।

Published :  1 February 2024, 11:44 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement