माली: गश्ती दल पर बड़ा आतंकवादी हमला, 24 जवानों की मौत, 17 जिहादी ढेर

माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान गश्ती दल पर हुये हमले में माली सेना के 24 जवान मारे गये है और 29 घायल हो गये है।

Updated : 19 November 2019, 1:07 PM IST
google-preferred

बकाको: माली और नाइजर सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान के दौरान गश्ती दल पर हुये हमले में माली सेना के 24 जवान मारे गये है और 29 घायल हो गये है। माली सेना ने यह जानकारी दी। माली सुरक्षबलों के आधिकारिक ट्वीट पर जारी बयान में बताया गया है कि माली और नाइजर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों को बेहतर तरीके से पीछा करने के लिए टोंगो टोंगो नाम से एक द्विपक्षीय ऑपरेशन शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें: बोलीविया में जारी विरोध प्रदर्शन, 23 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल 

अभियान के दौरान सोमवार को ताओकोर्ट में गाओ क्षेत्र गश्ती दल के जवानों पर हमला किया गया जिसमें 24 माली सेना जवान मारे गये और 29 घायल हो गये है। बयान के अनुसार अभियान के दौरान 17 आतंकवादी मारे गए हैं और तिलोई में 100 संदिग्धों को नाइजीरियाई बलों ने पकड़ा लिया तथा 70 मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया गया है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि आतंकवादी किस संगठन के थे। (वार्ता) 

Published : 
  • 19 November 2019, 1:07 PM IST

Advertisement
Advertisement