Makar Sankranti 2021: 14 या 15 जनवरी, जानें कब है मकर संक्रांति और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

डीएन ब्यूरो

मकर संक्रांति का पर्व भारत में बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य का पर्व माना गया है। जानें इस साल कब पड़ रही है मकर संक्रांति और इससे जुड़ी महत्तवपूर्ण बातें

मकर संक्रांति

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना और इसका दान करना श्रेष्ठ माना गया है।

14 जनवरी को मकर संक्रांति

पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। धनु राशि से सूर्य मकर राशि में इस दिन प्रवेश करेंगे।

स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व

मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है।

खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है। इसी कारण इस पर्व को कई जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है।

दान अक्षय फलदायी

इस दिन किया गया दान अक्षय फलदायी होता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है।

नई फसल के लिए आभार

पंजाब, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में यह समय नई फसल काटने का होता है। इसलिए किसान इस दिन को आभार दिवस के रूप में भी मनाते हैं।








संबंधित समाचार