
रायबरेली: यूपी (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Road Accident in Raebareli) में सोमवार की सुबह एक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत (Death) हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई हैं। युवकों की मौत पर उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस (Police) ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के पास का है जहां पर सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले चार युवक दो बाइकों से सवार होकर किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। तेज रफ्तार होने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनमे से एक चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के गोपाली खेड़ा गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे लालू मजरे बेनी माधवगंज निवासी प्रशांत पुत्र दिनेश बाजपेई समेत पूरे चंद्रशेखर मजरे गोपाली खेड़ा निवासी शिवेंद्र मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा और गोपाल मिश्रा पुत्र महेश मिश्रा तीनों रविवार की देर शाम गांव में एक साथ थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी।
परिजनो में मचा कोहराम
तीनों युवकों ने अपने परिजनों से मित्र के घर जाने की बात कही थी और रात में दो बाइकों से घर से निकले थे। सुबह लालगंज डलमऊ मुख्य मार्ग पर बहाई गांव के पास तीनों मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। उनकी दुर्घटना किस वाहन से हुई यह किसी को पता नहीं चल सका।
माता-पिता का था इकलौता पुत्र
प्रशांत बाजपेई अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बचा था। उसके बड़े भाई का पहले ही बीमारी के दौरान निधन हो चुका है। प्रशांत मल्केगांव में डाक पोस्टमास्टर था। उसकी मौत पर पिता दिनेश बाजपेई का रो-रो कर बुरा हाल है। शिवेंद्र गिट्टी मौरंग का बड़ा व्यापारी था। दो भाइयों में वह छोटा था। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीएचस ने दी जानकारी
डॉ विमल कुमार, सीएचसी लालगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में तीन युवकों को लाया गया तो जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी उनमे गोपाल पुत्र महेश मिश्रा, शिवेंद्र पुत्र सन्तोष मिश्रा और प्रशांत वाजपेयी पुत्र दिनेश वाजपेयी थाना सरेनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। जिनमे से एक घायल युवक को लालगंज से रायबरेली भेजा गया जिसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे फतेहपुर ले गए हैं।
Published : 21 October 2024, 9:38 AM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal Manojtirewalakash NewsDynamite TrendingNews परिजन मौत रायबरेली सड़क हादसा