इतिहास के पन्‍नों में 7 जून.. आज ही के दिन बापू ने पहली बार सव‍िनय अवज्ञा का पेश किया था उदाहरण

सविनय अवज्ञा यानी बिना किसी को क्षति पहुंचाए, आहत किए, एक लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज किया जाने वाला विरोध, प्रतिरोध। आज से यानी 7 जून 2019 से करीब 126 साल पहले 7 जून 1893 को जब पहली बार महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा का पहला उदाहरण पेश किया था।

Updated : 7 June 2019, 1:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज ही के दिन बापू महात्‍मा गांधी दक्षिण अफ्रीका के डरबन से प्रीटोरिया जा रहे थे। उनके पास ट्रेन के फर्स्ट क्लास बोगी का टिकट था। लेकिन उन्हें अंग्रेजों ने मारिट्जबर्ग स्टेशन पर उतरने को कहा। महात्मा गांधी बोले- मेरे पास वैध टिकट है। लेकिन अंग्रेज नहीं माने। अंग्रेजों ने कहा कि हम आपको नीचे फेंक देंगे। तब महात्मा गांधी ने जवाब दिया कि बेशक आप मुझे नीचे फेंक दें, पर मैं खुद से नहीं जाऊंगा। बस, यही था सविनय अवज्ञा का पहला उदाहरण। गांधी ने विरोध किया पर न कोई बदजुबानी की, न ही हिंसा पर उतरे।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 

1099 – यरुशलम में पहले क्रुसेडर्स पहुंचे।

1413 – नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।

1539 – चौसा के युद्ध में शेरशाह ने मुगल शासक हुमायूं को हराया।

1546 – इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड/आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।

1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1631 – मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज की चौहदवें बच्चे के जन्म के दौरान मृत्यु।

1654 – लुई 14वां फ्रांस के राजा बने।

1692 – कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत।

1780 – लंदन में कैथोलिक विरोधी दंगों में सैकड़ों की जान गई।

1862 – अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।

1863 – फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।

1864 – अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।

1893 – महात्मा गांधी का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ।

1929 – वेटिकन सिटी एक संप्रभुत्व देश बना।

1939 – जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।

1948 – वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।

1979 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।

2013 – चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए।

2013 – हिमाचल प्रदेश में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई और 14 अन्य घायल हुए।(वार्ता) 

Published : 
  • 7 June 2019, 1:42 PM IST

Related News

No related posts found.