मुंबई में बड़ा हादसा, शिवड़ी स्टेशन पर दृष्टिहीन महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक दृष्टिहीन महिला की लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई। वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 October 2023, 10:51 AM IST

मुंबई: मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक दृष्टिहीन महिला की लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई हो गई। वह ट्रेन में दो बोगियों के बीच से पटरियों पर गिर गई थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार हुई जब महिला और उसका पति दोनों मुंबई सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन से शिवड़ी स्टेशन पर उतरे।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके पति दोनों देख नहीं सकते थे। महिला भिक्षा मांगकर गुजर करती थी।

उन्होंने बताया कि दंपति तेजी से एक बोगी से दूसरी बोगी में जा रहे थे तभी महिला दोनों बोगियों के बीच गिर गई। इससे पहले कोई महिला की मदद कर पाता ट्रेन चल दी और महिला पहियों के नीचे आ गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Published :  19 October 2023, 10:51 AM IST