मैनपुरी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 February 2024, 1:08 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 97 के पास हुआ। यहां लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई।  

जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी मृतक कोलकाता के रहने बाले बताये जा रहे है। 

हादसे की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर कुर्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

Published : 
  • 25 February 2024, 1:08 PM IST

Advertisement
Advertisement