महराजगंज: व्यापारी की दवा लदी चोरी की कार बरामद, दवाएं लापता

सदर कोतवाली के उद्योग परिसर से लापता हुई दवा व्यापारी की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार से दवाएं लापता है। पुलिस कार चोरों की तलाश में जुट गयी है। पढें डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 29 August 2018, 7:52 PM IST
google-preferred

महराजगंज: सदर कोतवाली में उद्योग परिसर से दवा व्यापारी की चोरी की गयी कार को परतावल से बरामद कर लिया गया है। कार में रखी दवाओं का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कार को उसके मालिक को लौटा दिया है और कार चोरों की धर पकड़ में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: अध्यापक ने दबंगों संग सरकारी जमीन पर किया कब्जा, डीएम ने दिये कार्यवाही के आदेश 

कार मालिक अशोक चौरसिया ने कार चोरी होने की लिखित तहरीर पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसके बाद में पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की। फिलहाल पुलिस कार में रखी दवाओं के बारे में पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: महराजगंजः पिता की सूझबूझ से टली छात्र के अपहरण की वारदात, आरोपी को पकड़वाया

बरामद की गयी आल्टो कार के-10 (यूपी 56 एक्स 4142) सोमवार की रात में चोरी हो गयी थी। यह कार बुधवार को परतावल चौराहे से 200 मीटर दूर कप्तानगंज रोड पर खड़ी मिली। 
 

Published : 
  • 29 August 2018, 7:52 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.